अरमान खान जिला ब्यूरो रायसेन
रायसेन। अचानक मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी तूफान और बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ाई, रायसेन सांची ब्लॉक के कई गेहूं तुलाई केंद्रों पर आंधी तूफान का माहौल। किसान हो रहे परेशान।
इधर रायसेन जिले के बरेली के पास छुछार गांव में हरशिव बेयर हाउस की छत आंधी तूफान के चलते उड़ गई है। 5000 मैट्रिक टन क्षमता वाले इस बेयर हाउस में रखी हजारों क्विंटल सरकारी मूंग रखी हुई है।
जिले में तेज बारिश से खरीदी केंद्रों पर अफरा तफरी का माहौल।
किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी होगी प्रभावित।
बरेली बाड़ी ओर रायसेन में ज्यादा स्थिति खराब।