सहारनपुर
जनपद में सैनी समाज के उन मेधावी छात्र छात्राओं के लिए हर्षित कर देने वाली सूचना यह हैं कि सैनी समाज का बहुत ही प्रभावी संगठन प्रगतिशील सैनी सभा ऐसे होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित करने जा रहा हो जिन्होंने हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में इस वर्ष 80%से अधिक मार्क्स अपनी प्रतिभा के दम पर अर्जित किये हैं साथ ही साथ इस मौके पर समाज की उन प्रतिभाओ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जो सार्वजनिक जीवन मे समाज के अलग अलग क्षेत्रों में दमदार भूमिका की अदायगी कर रहे हैं वह क्षेत्र चाहे समाजिक, राजनेतिक, प्रशासनिक या अन्य कोई दूसरा ही क्यो ना हो, संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट अभय सिंह सैनी ने इंडियन टीवी न्यूज़ के रिपोर्टर रमेश सैनी से बात करते हुए बताया कि हमारा संगठन हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी विशेष रूप से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सहारनपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार जनमंच में दिनांक 24 मई 2026 दिन रविवार को आयोजित कर रहा है कार्यक्रम की मुख्य शोभा प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी एवं समाज के दूसरे अन्य नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य क्षेत्र में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले सैनी समाज के प्रभारी व्यक्तित्व रहेंगे भव्य कार्यक्रम से समाज हितों के कई संदेश तो निकालेंगे ही साथ-साथ सामाजिक बुराइयों व समाज उत्थान को लेकर भी चर्चा की जाएगी संगठन के अध्यक्ष ने समाज के ऐसे मेधावी बच्चों से अपील करते हुए कहा है जिन्होंने इस बार परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वे दर्शाए गए व्हाट्सएप 8997326755 Dr N.R. Saini के नंबर पर अपना अंक पत्र व आधार कार्ड की कॉपी को शेयर करते हुए अपना मोबाइल नंबर व एड्रेस अवश्य भेजने का कार्य करें और समाज से भी अपील करते हुए एडवोकेट अभय सिंह सैनी ने कहा कि कार्यक्रम पर चार चांद लग सके इसलिए आप सभी का कार्यक्रम में पहुंचना बड़ा ही अनिवार्य है इस मौके पर संगठन के महामंत्री डॉ एन आर सैनी वरिष्ठ समाज सेवी मोहन सिंह सैनी एडवोकेट अभय सैनी एडवोकेट विवेक सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़