दतिया ब्रेकिंग
दतिया से लगे ग्राम लमकना के पास महुअर नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 9 वर्षीय सुमित और 6 वर्षीय ज्योतिव केवट निवासी सुनारी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेत किनारे नदी में नहाने गए थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले गए और हादसा हो गया।
परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल दतिया पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना करैरा थाना क्षेत्र, जिला शिवपुरी की बताई जा रही है।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा