रिपोर्ट: जरीना खातुन ब्यूरो चीफ
बांदा|बांदा जिले पति पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया, पास बैठे रो रहे बच्चो की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, पुलिस को सूचना दी गयी, पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भेज दिया है. मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पहुँचकर पुलिस टीमो के साथ जांच पड़ताल की है. पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह की वजह से दोनो ने खुदकुशी की है, दोनो ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी, मृतक युवक नशा करने का आदि था, दोनो में अक्सर वाद विवाद होता रहता था, शनिवार को भी कहासुनी हुई और दोनो ने घटना को अंजाम दे दिया, मामले में जांच की जा रही है.
मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलिकौर गांव का है. जहाँ के रहने वाले लल्लू 28 वर्ष और उसकी पत्नी गोमती 24 वर्ष के शव अलग अलग कमरों से फंदे पर लटके हुए पुलिस ने बरामद किए हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मौके पर उसके दो बच्चे थे, जो रोते हुए सूचना देने आए, मृतक लल्लू बटाई के खेत लेकर खेती किसानी करता था, पुलिस के मुताबिक दोनो में घरेलू कलह को लेकर वाद विवाद होता रहता था, मृतक शराब का आदि था, अक्सर कहासुनी होती थी, कल भी घरेलू कार्यो को लेकर झगड़ा हुआ, दोनो ने अलग अलग कमरों में खुदकुशी कर ली. नशे के चक्कर मे घर मे कलह रहती थी.
सीओ सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम अमलीकौर में एक पति -पत्नी द्वारा किंचित पारिवारिक कारणों से आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया एवं स्थलीय साक्ष्यों का संकलन करने के उपरांत शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है. तदोपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.