लोकेशन
जनपद अमरोहा के थाना सैद नंगली क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना सैदनगली पुलिस द्वारा जनसहयोग से चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार जिसके कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपए के आभूषण व तीन हजार रुपए बरामद आपको बता दें कि वादिनी श्रीमती अंशु पत्नी अरविन्द सैनी निवासी सूर्यवंशी कॉलोनी, कस्बा सैदनगली द्वारा अपने घर से आभूषण व नकदी चोरी होने के सम्बन्ध में थाना सैदनगली पर पंजीकृत मुकदमा बीएनएस में जनसहयोग से चोर अभियुक्त अकरम पुत्र असलम निवासी कोटला, सराय तरीन, जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है
ब्योरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा