लोकेशन
जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर पुलिस ने चोरी का अलपसमय में खुलासा करते हुए दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से एक अल्टीनेटर 32 केवी व एक मोटरसाइकिल बरामद की है आपको बता दें कि अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव बहादुर पुर स्थित निर्माणधीन पानी की टंकी के जनरेटर से अल्टीनेटर चोरी हो गया उक्त सम्बन्ध में थाना आदमपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने अल्पसमय में खुलासा करते हुए दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी का सामन बरामद हुआ गिरफ्तार अभियुक्त 1,रामचरन पुत्र सत्तू सिंह, निवासी ग्राम हरोरा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद 2,किशनपाल पुत्र प्रेमपाल निवासी कनुआ नंगला थाना धनारी जनपद सम्भल बताया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा पूछताछ के दौरान स्वीकार किया गया कि बरामद अल्टीनेटर को उन्होंने बीती रात्रि थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी के जनरेटर से चोरी किया था, जिसे बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
ब्योरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा