जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मेला संपन्न हुआ
आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में धनोरा मे लगा स्वास्थ्य मेला :-

लगभग 1000 से भी अधिक हितग्राहियो ने लिया लाभ :-
धनोरा:-दिन सोमवार दिनांक 25/04/2022
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आजादी के अम्रत महोत्सव के उपलक्ष्य मे, नागरिको मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिये पूरे प्रदेश भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे अलग अलग तारीख में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा हैं।

इसी तारतम्य में ग्राम धनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा के प्रांगण में के मैदान में भी 25 अप्रैल को विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमे केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर सभी आगंतुक मुख्य अतिथि से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का बीएमओ डॉ प्रसाद और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आगंतुक जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई इसके साथ थी इस स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य विकासखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे हितग्राही जो अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है उन सभी सा स्वास्थ्य मेले के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें लगभग 1000 से अधिक हितग्राहियों को उक्त स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया।

जिले से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सभी हितग्राहियों का स्वस्थ परीक्षण किया गया एवं दवाइयां भी दी गई।।
। लगभग तीस कांउटरो मे हजारो लोगो का प्रातः9 बजे से ही तरह तरह की बीमारीयो का उपचार जवाबदेही के साथ, पुरी तैयारी के साथ उपचार कर मेले को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया गया।
जिले से डॉक्टरों की टीम में मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा बी. एम.ओ. डॉ प्रसाद एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा कार्यकर्ताओ एवं सभी के सहयोग से यह स्वास्थ्य मेला का आयोजन सफल हुआ।