सहारनपुर-
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात कर GIS सर्वे हाउस टैक्स के एक्सपार्टी बिलों के लाखो रुपए के बिल आने से नगर और 32 गांवों के लोगों की परेशानी को देखते हुए स्वकर से फार्म भरवाने,नगर और 32 गांवों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और हाउस टैक्स के ज़ोन को कई किलोमीटर दूर बनवाने के बाद आ रही दिक्कतों को देखते हुए नगर निगम में ही लाइट विभाग के पास जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करवाने का ऑफिस खोलने पर किया शुक्रिया और 26 मई को ईदुल अजहा की तैयारियों के लिए सौंपे पत्र!
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ काम करने वाले पार्षद दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात की पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि हाउस टैक्स के GIS सर्वे में जिन भवन स्वामियों ने नोटिस पर आपत्तियां नहीं दी थी और वोह एक्सपार्टी हो गए थे उनका पूर्व का हाउस टैक्स का बिल जो कई सौ रुपया आता था अब बढ़कर हजारों और लाखों में आ रहा हैं इसलिए इन भवन स्वामियों को स्व कर में ही फॉर्म भरवाया जाए,26 मई को ईदुल अजहा को देखते हुए पार्षद दल ने एक बार फिर से पानी,सफाई,कूड़ा उठान और कुरबानी के अवशेष उठान के लिए रिमाइंडर दिया,नगर और 32 गांवों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और हाऊस टैक्स के बिलों के लिए ज़ोन की व्यवस्था में ज़ोन कई कई किलों मी दूर होने पर निगम में ही व्यस्था के संबंध में निगम के स्ट्रीट लाइट विभाग के पास जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और हाऊस टैक्स से संबंधित पत्रावलियों के लिए नया ऑफिस खुलवा दिया गया है जिसमें कोई भी शहरी अपने प्रमाण पत्र के लिए कागज जमा करा सकता है और अपना प्रमाण पत्र यही से ले सकता है पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी ने मेयर और नगर आयुक्त का शुक्रिया अदा किया पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद महमूद हसन और पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद जफर अंसारी ने कहा कि स्व कर योजना से बढे बिलों में दलाली खत्म होगी पार्षद रईस पप्पू पार्षद मेनपाल पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद एडवोकेट जावेद ने कहा कि पर्व से पहले निगम सारी व्यवस्थाए कर लेगा पार्षद दल ने मेयर और नगर आयुक्त का ज़ोन का काम निगम में लाने पर शुक्रिया अदा किया!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़