जोधपुर क्षेत्र के गांव संत लिखमाराम नगर (धुंधाड़ा) में बजरी लीज को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है
लीजधारक पक्ष ने आरोप लगाया है कि शैतान सिंह पुत्र सज्जन सिंह (निवासी टेकरा) के नेतृत्व में 5-7 लोगों ने 6 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अवैध खनन का प्रयास किया
विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई। आरोपियों ने वाहन, मशीनें और डंपर लीज क्षेत्र में खड़े कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया और भाग गए।शिकायतकर्ता का बयान
रजू सिंह पुत्र श्रवण सिंह (जाति राजपूत, निवासी भाण्डू कलां) ने जिला पुलिस अधीक्षक (पश्चिम जोधपुर) को लिखित शिकायत दी है
उनके अनुसार उनकी पत्नी दुर्गा कंवर के नाम खसरा नंबर 694 की बजरी लीज 21 अगस्त 2024 को खनिज अभियंता कार्यालय से अलॉट हुई थी
शिकायत में नामजद आरोपियों में नारायण सिंह, सुरेंद्र माली, संदीप सिंह, अनिल महाराज, भागीरथ देवासी आदि शामिल हैं
रजू सिंह ने मांग की है कि आरोपी वाहनों को जब्त कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखी पार्टनरशिप विवाद की जड़
स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह घटना बजरी लीज की पार्टनरशिप विवाद से जुड़ी है
दुर्गा टिंबर लिस्ट के डायरेक्टर पक्ष का कहना है कि पार्टनर द्वारा 4 करोड़ रुपये की किस्त और जीएसटी राशि नहीं दी जा रही है साथ ही काम करने भी नहीं दिया जा रहा है
पहले भी इस तरह के विवाद हो चुके हैं, जिन्हें सामाजिक स्तर पर सुलझाया गया था, लेकिन अब मामला फिर से गर्म हो गया है
लीजधारक पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है
पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कर ली गई है
मामले की जांच शुरू कर दी गई है
वाहनों की जब्ती और आरोपी पक्ष से पूछताछ के संबंध में जल्द कार्रवाई होने की संभावना है