ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बांदा जिले में कुल 60.19 किलोग्राम गांजा स्मैक किया गया नष्ट

```

रिपोर्ट : जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बांदा 

बांदा|पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 08.05.2026 को क्षेत्राधिकारी श्री राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 60.19 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों जिसमें सूखा गांजा- 53.9 किलोग्राम, स्मैक- 40 ग्राम, नशीला पाउडर/गोली- 6.25 किलोग्राम को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) में जलाकर नियमानुसार नष्ट कराया गया । जिनमें थाना कोतवाली देहात के 10, तिन्दवारी के 04, चिल्ला के 01, बबेरू के 09, बिसण्डा के 05 व कमासिन के 07 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग का माल जलाकर नष्ट कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *