राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां में डॉक्टर विकास गुप्ता के सामने सीवर लाइन की खुदाई का कार्य लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। खुदाई कार्य के चलते सड़क पर घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिससे आमजन, वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना उचित यातायात व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग के खुदाई कार्य शुरू कर दिए जाने से क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। जाम के कारण दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों सहित मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि खुदाई कार्य के दौरान यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।