अरमान खान जिला ब्यूरो I T N NATIONAL
रायसेन
रायसेन जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने इतिहास रच दिया है। मकान सूचीकरण सर्वे कार्य में रायसेन जिला मध्य प्रदेश में नंबर वन पर आया है।
इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
“कड़ी मेहनत वाली रातें ही सफलता की सुबह की वजह बनती हैं। जो लोग रातों में जागकर मेहनत करते हैं, वही इतिहास रचते हैं। सपनों को पूरा करने के लिए नींद नहीं, मेहनत के साथ जुड़ाव बनाना होगा। संघर्ष जितना अधिक चुनौतीपूर्ण होगा, सफलता उतनी ही अधिक शानदार होगी।