लोकेशन
बिहार मोतिहारी
अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल के द्वारा अनुमंडल के सभी राजस्व कर्मचारी, राजस्व अधिकारी, अंचलाधिकारी के साथ राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में लंबित दाखिल खारिज, परिमार्जन, e मापी, अभियान बसेरा से संबंधित सभी आवेदनों के तीव्र निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
सरकार की विकास परियोजना हेतु भू अर्जन और संपरिवर्तन के मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु निदेशित किया गया।
सड़क दुर्घटना और अन्य आपदा के कारण होने वाली क्षति के मामले में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अनुग्रह अनुदान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में उल्लेखनीय प्रगति के लिए परिमार्जन को निष्पादित करने सम्बन्धी जरूरी निर्देश दिया गया।
बिहार मोतिहारी से ब्यूरोअमरजीत सिंह