एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नैशनल चीफ सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा एवं नैशनल सुप्रीमो पवन शर्मा ने राजस्थान में प्रदेश टीम का विस्तार करते हुए राजधानी जयपुर के युवा समाजसेवी ब्रजेश पाठक को फाउंडेशन का नेशनल चेयरमैन सोशल इंडिया नियुक्त किया।
नरेन्द्र अरोड़ा एवं पवन शर्मा ने बृजेश पाठक को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य करने ओर सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। पाठक ने इस अवसर पर सत्यनिष्ठा की शपथ का फॉर्म भरा ओर सच्चाई एवं ईमानदारी से जीवन जीने का प्रण लिया।
इस अवसर पर पाठक ने कहा कि वह अपने पद की गरिमा में रहकर फाउंडेशन के भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता और मानवाधिकार के उद्देश्यों को जन जन तक लेकर जायेंगे और प्रदेश टीम का विस्तार करेंगे।
समाजसेवी है जोकि काफी समय से समाजहित कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया देशभर में अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन के लिए कार्य कर रहा है। फाउंडेशन की टीम देश के सभी राज्यों में स्थित है। इस अवसर पर पवन शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा करप्शन फ्री इंडिया अभियान के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में करप्शन फ्री इंडिया शीर्षक पर भाषण, स्लोगन, ड्राइंग, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, हस्ताक्षर अभियान चलाए जाते हैं एवं सत्यनिष्ठा शपथ अभियान के माध्यम से लोगों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई जाती हैं।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट