लोकेशन मोतिहारी
उसे जन-जन तक पहुँचाकर जागरूकता लाने के लिए आज देश का पहला यह संगोष्ठि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम को भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया, डाॅ कुमार अजय, फार्मेसी काॅउन्सील आॅफ इंडिया बिहार के सदस्य, डाॅ लालबाबू प्रसाद, उपमहापौर मोतिहारी नगर निगम, भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश जी, पेट्राॅलियम संघ के अध्यक्ष सुधांशु जी, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा, भाजपा नेत्री डाॅ हीना चन्द्रा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धमेन्द्र प्रसाद सहित सभी लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवितल कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। श्री सीकरीया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कोविड की तरह वर्क फ्रेम करने का संदेश दिया है। यानी की हर व्यक्ति जागरूक हो जायेगा। प्रधानमंत्री जी ने भविष्य को देखते हुए आने वाले समय में हम अपने में आपदा से सामना करने की क्षमता रखें। इसके लिए उन्होनें कहा कि अधिक से अधिक विदेशी मुद्राओं को बचाया जाय। जिसके लिए हमें क साल तक सोना खरीदने एवं आयातित रसायनिक खाद्य, खाद्य तेलो एवं अन्य सामानो का उपयोग कम करें, पेट्राॅल डीजल की खपत कम करें, समानो को रेल के माध्यम से परिवहन करें। स्वदेशी निर्मित समानो का उपयोग करें। विदेश की यात्रा ना करें, रेल मार्ग से यात्रा करें, इससे विदेशी मुद्रा का भंडार हमारे पास बचेगा, जो हमारे लिए वर्तमान परिपेक्ष्य में अत्यन्त आवश्यक है, ताकि आत्म निर्भर भारत का सपना पूरा हो सकें। डॉ लालबाबू प्रसाद जी ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सभी राज्यो के और सभी प्रकार के सरकारी कार्यो में उपरोक्त सात सूत्रों को लागू कर दिया है। पिछले 12 वर्षो में हमारा देश अर्थव्यवस्था में चौथे नंo पर पहुँच गया है। हमें मोदी जी पर पूरा भरोसा करते हुए उनकी बातो को मानना है, ताकि हम विश्व में एक नं की अर्थवस्था बन सकें। सुधांशु जी ने कहा मैं स्वयं पेट्रोल पंप का व्यापारी हूँ, अगर हम तेल का खपत कम करेंगे तो भबिष्य में यह हमें काफी कम कीमत पर मिलेगा, और डॉ हीना चंद्रा ने कहा की खाद्य तेल का उपयोग कम करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा होगा और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी बचेगा, डॉ कुमार अजय ने कहा प्रधानमंत्री जी के दुर्गामी सोच के कारण हमें अपने खेतो में फ़र्टिलाइज़र की छोड़कर नेचुरल फार्मिंग पर ध्यान देना चाहिए, ताकि जो अनाज का उत्पादन होगा उससे हमारा देश स्वस्थ्य होगा।
प्रधानमंत्री जी ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे यहाँ तेल, गैस और सभी चीजो का पूर्ण भंडार उपलब्ध है। फिर भी भविष्य की आपदा-विपदा के आलोक में हमें तैयार रहना है तथा सभी अतिथीयो ने प्रकाश डाला और कहा कि हमें इसे जन-जन तक पहुँचाकर, लोगों को जागरूक कर प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत करना है तथा सीकरीया जी द्वारा पहला ऐसा यह कार्यक्रम राष्ट्रहित में किया गया है। जिसके लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद है। सभा कक्ष में अनिल प्रसाद सहित हजारो की संख्या में बुद्धिजीवी एवं सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। सभा का संचालन एवं समापन उप प्रचार्या प्रीती दूबे ने किया।
बिहार मोतिहारी ब्यूरो अमरजीत सिंह