सहारनपुर
सहारनपुर महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य विभाग को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों की समस्याओं को उठाया गया और अनावश्यक सैंपल लेकर व्यापारियों को परेशान न करने की मांग की गई। ज्ञापन में व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने की भी मांग की गई है ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हिमांशु जैन, जिला महामंत्री सुनील राणा, सौरव गर्ग महानगर कोषाध्यक्ष, सौरव रोहिल्ला, जिला युवा अध्यक्ष भानु अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री व प्रदेश युवा मंत्री एकांश अग्रवाल, मंडल मंत्री सचिन रोहिल्ला, महानगर उपाध्यक्ष कपिल कंसल, महानगर मंत्री श्याम बिहारी मित्तल, बेट रोड व्यापार मंडल महामंत्री बृजेश अग्रवाल, युवा महानगर कोषाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, युवा महानगर उपाध्यक्ष निखिल गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़