बहराइच
तारिक अहमद
बहराइच – नानपारा हाइवे मार्ग के मटेरा चौकी चरशंडा माफी के पास चलती कार में अचानक आग लगने से इनोवा कार जलकर ख़ाक हो गई ।गनीमत रही के वक्त रहते कार में सवार तीन लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचा ली वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुटी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।