कैंथल (पुष्पा रानी)
पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की नौकरी से इसलिए निकाल दिया क्योंकि युवक दलित समाज से था। बाबरपुर मंडी निवासी (रिजुल कुमार )ने बताया कि पानीपत जीटी रोड स्थित इला होम फैशन कंपनी में इंटरव्यू के बाद उसे HR की पोस्ट पर सलेक्शन हुआ था। सलेक्शन के बाद रिजुल को कंपनी के जीएम से मिलने को कहा। युवक जीएम से मिलने उनके केबिन में गया था जीएम ने योग्यता की बजाय युवक की जाति पूछी। जाति बताने के बाद रिजुल घर आ गया । करीब 2 घंटे बाद कंपनी के अधिकारी ने कॉल कर रिजुल को बोला I am sorry हम आपको नौकरी पर नहीं रख सकते आप शेड्यूल कास्ट से है ये हमारी पॉलिसी में नहीं आता। इतना सुनकर युवक के होश उड़ गए।
पुष्पा रानी रिपोर्टर कैंथल