बुलंदशहर में डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को राजघाट के निवासियों ने डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह से मुलाकात कर
बुलंदशहर में डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को राजघाट के निवासियों ने डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह से मुलाकात कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया।
नगरवासियों ने विधायक को बताया कि पहले उनके क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नरौरा से होती थी और वे चाहते हैं कि यह व्यवस्था फिर से बहाल की जाए।
विधायक चंद्रपाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्होंने इस संबंध में नरौरा के जेई योगेश कुमार से बात की है। जेई ने बताया है कि राजघाट में बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए और कार्य किए जाएंगे, ताकि जनता को समय पर बिजली मिल सके।
इस दौरान ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, तुलाराम शर्मा, अनिल मित्तल, विवेक गुप्ता, राजा वाष्र्णेय, शिवकुमार गुप्ता, विशाल कश्यप, रिंकू कुमार, ख्यालीराम शर्मा, कन्हैया केवट, कन्हैया लाल शर्मा सोनू कुमार दीपक केवट और प्रमोद निषाद सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संवाददाता अतुल कुमार