लोकेशन जनपद अमरौहा के थाना हसनपुर क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव दोलतपुर शहरी निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह द्वारा दी गई लूट की झूठी सूचना का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह किसी बैंक से दो लाख नब्बे हजार रुपए निकाल कर अपने घर जा रहा था तभी वीरेंद्र सिंह ने कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपने साथ लूट होने की झूठी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में लूट की झूठी सूचना का खुलासा कर दिया झूठी सूचना देने वाले वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया पूछताछ में वीरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि बैंक से दो लाख नब्बे हजार रुपए निकाल कर वह अपने घर जा रहा था तभी कर्ज से मुक्ति पाने के लिए षड्यंत्र रचाकर रूपए अपने दोस्त के घर छुपाकर रख दिये पुलिस को सूचना दी कि अपाची मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने रूपए छीन लिए पुलिस ने तत्काल मोके पर पहुंच कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पाया गया कि वीरेंद्र सिंह ने अपने साथ लूट होने झूठी सूचना दी है जब वीरेंद्र सिंह से पूछताछ की गयी तो बताया कि दो लाख नब्बे हजार रुपए दोस्त के घर रख दिए है पुलिस द्वारा रुपए बरामद कर वीरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया और थाना हसनपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की गयी
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा