लोकेशन
जनपद अमरौहा के थाना गजरौला क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव ख्यालीपुर ढाल के पास NH 9पर हुआ भीषण सड़क हादसा जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि थाना गजरौला क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर ढाल के पास हाईवे पर एक तेज गति से दिल्ली की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार छह लोगों में से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
मृतकों में तीन लोग पश्चिम बंगाल के निवासी बताये जा रहे हैं जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है हादसे के बाद NH 9 हाईवे पर अफरा तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा