हरदोई।
मानव उत्थान सेवा समिति श्रीं हँस योग आश्रम हरदोई की शाखा संडीला की ओर से ग्राम जामू मे स्थिति महादेव मंदिर के प्रांगण मे दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सद्गुरु श्री सतपाल जी महाराज के आत्म अनुभवी परम शिष्य म. विद्युतानन्द ने ब्रहस्पतिवार शाम को कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग सत्संग है। सत्संग का सबसे बड़ा लाभ हमें सच्चे गुरु मिलते हैं और आत्मज्ञान प्राप्त होता है। सत्संग से आलस्य प्रमाद भी दूर होता है। गुरु दर्शन से व्यक्ति धन्य हो उठता है।आज हम जिन्हें बड़ा समझते हैं, उनके हृदय में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार ने अपना स्थान बना लिया है। तत्वदर्शी संतों ने स्वयं नाना प्रकार के कष्ट उठाकर भी संसार के हित के लिए आत्मा ज्ञान का प्रचार किया।म. रामखेलावान ने कहा कि व्यक्ति भौतिक चकाचौंध में खो गया है। उसके पास सत्संग के लिए समय ही नहीं है। सत्य की राह पर कठिनाइयां तो आएंगी लेकिन आत्म संतुष्टि मिलती है।
इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता,शिवम गुप्ता बिहारीलाल, गंगाराम, डॉ रूपनलाल मौर्या, निर्मल मूलचंद्र रामखेलावन, ज्ञानवती, रानी आदि मौजूद रही।
हरदोई से आशीष मिश्रा की रिपोर्ट