रिपोर्टर : ज़ाकिर ज़ंकार आहवा
डांग जिले के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नव नियुक्त कलेक्टर श्री एन. डी. परमार साहब से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने कलेक्टरश्री का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टरश्री ने डांग जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय समस्याओं तथा विकास संबंधी मुद्दों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन, पत्रकारों और जनता के बीच समन्वय एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सभी मिलकर कार्य करेंगे तो डांग जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
मुलाकात के दौरान पत्रकार ज़ाकिर ज़ंकार, मिलनभाई धूळे, घिसाराम चौधरी एवं भावेश पटेल उपस्थित रहे। पत्रकारों ने कलेक्टरश्री की कार्यशैली, उत्साह एवं सौजन्यपूर्ण व्यवहार से प्रभावित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।