राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
कांग्रेस संगठन को वार्ड स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जगमोहन दास वार्ड, जयप्रकाश वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन ही आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
पूर्व शहर अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करती आई है। वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, महामंत्री मंजू निषाद, श्याम पाहुजा, श्याम यादव, संदीप यादव, प्रशांत पांडे, हरनाम सुंदरानी, उदय शंकर निषाद, राकेश वर्मा, रमेश मिश्रा, संजय कोस्टा, प्रकाश निषाद, रमेश अहिरवार, शुभम सोनखरे, राजीव दुबे, आदिता वर्मा, शोभा मंगलानी, विनोद अहिरवार, बलराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
अंत में नवगठित वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।