रिपोर्ट जरीना खातुन ब्यूरो चीफ
बांदा (उप्र)
रेलवे स्टेशन बांदा से दो साल के बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो घंटे में गिरफ्तार कर मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपा। एएसपी शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24.05.2026 को शाम करीब 20:30 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक 02 वर्षीय बच्चे को बांदा रेलवे स्टेशन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाया गया है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना कोतवाली नगर, थाना कोतवाली देहात, एसओजी व अन्य पुलिस टीमों को तत्काल लगाया गया तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। रेलवे परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर पता हुआ कि घटना शाम करीब 17:30 बजे की है। बच्चे की मां, भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य मुंबई जाने हेतु निकले थे तथा मानिकपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान व्यक्ति बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया। प्रकरण में सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं त्रिनेत्र ऐप की सहायता से जानकारी प्राप्त हुई कि व्यक्ति बच्चे को तिंदवारी रोड की ओर लेकर गया है। जांच के दौरान थाना कोतवाली देहात व एसओजी टीम महोकर चौराहे पर गश्त कर रही थी तभी सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। तो व्यक्ति बच्चे को नहर में फेंककर भागा हुआ था जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिडनैपर (अभियुक्त) की पहचान किशन निवासी तिंदवारी के रूप में हुई। जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बच्चे को नहर से सकुशल बाहर निकालकर बरामद किया गया। तत्पश्चात बच्चे के परिजनों को सूचित करते हुए बांदा पुलिस एवं आरपीएफ टीम द्वारा बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।