उरई(जालौन):
प्रख्यात साहित्यकार, कवि एवं पत्रकार स्व. श्रीकांत वर्मा जी की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर “श्रीकांत वर्मा स्मारंजलि” कार्यक्रम के तहत जनसेवा एवं श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काली माता मंदिर, मेडिकल कॉलेज के सामने, उरई (जालौन) के पास आयोजित किया गया कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन हेतु भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धेय श्रीकांत वर्मा जी की साहित्यिक एवं राष्ट्रीय चेतना को नमन करते हुए समाज सेवा की भावना से किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग किया गया कार्यक्रम का आयोजन झांसी मंडल शिवसेना (NDA) एवं शिवसेना (NDA) जालौन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मुख्य रूप से कार्यक्रम में सत्यम सक्सेना (झांसी मंडल प्रभारी), मिथलेश कुमार (झांसी मंडल उपाध्यक्ष), कृष्ण कुमार आर्य (जिला अध्यक्ष), अरविंद राजपूत (नगर अध्यक्ष उरई), जगदीश कठेरिया, शिव कुमार पाल, मनोज राजपूत, अमन श्रीवास्तव, संजय चौहान, मंगल सिंह, मोहित अटरिया, गौरव श्रीवास्तव, देवेंद्र राजपूत, संदीप प्रजापति, शंकर राजपूत, मानवेंद्र सिंह ठाकुर, संदीप राजपूत, रोहित एवं मनीष वर्मा, कन्हैया लाल, महेंद्र राजपूत, मुकेश, देवेंद्र, संदीप, विनय, मानवेंद्र एवं अनिल सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख ITN news)