एक तरफ कोयंबटूर में मासूम की बेरहमी से हत्या के बाद पूरा देश खून के आंसू रो रहा है, और दूसरी तरफ इंसाफ दिलाने की जिम्मेदारी उठाने वाली तमिलनाडु पुलिस का यह शर्मनाक चेहरा सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इस गंभीर मामले पर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस के बड़े अफसर सरेआम ठहाके लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा हैरान और विचलित करने वाली बात तो यह है कि बीच में बैठी महिला अफसर भी इस घोर संवेदनहीनता पर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
इंटरनेट पर जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है और लोग पूछ रहे हैं— क्या इन वर्दीवालों का जमीर पूरी तरह मर चुका है? पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कती इस ‘अश्लील हंसी’ पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और इस वीडियो को इतना शेयर करें कि आला अधिकारियों तक जनता की आवाज पहुंचे!