आंवला।
आंवला में एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने मंगलवार सुबह 10 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
आंवला कस्बे के मोहल्ला लठैता निवासी उमेश यादव ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई होते देखा, तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जुताई रोकने को कहा, जिस पर विपक्षी आग बबूला हो गए। आरोप है कि एक व्यक्ति ने डंडे से हमला किया, जबकि दूसरे ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद तमंचे की बट से भी हमला कर मारपीट की गई, जिससे उमेश घायल हो गए।
उमेश यादव के अनुसार, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं, नाजायज हथियार रखते हैं और खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हैं। उमेश ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में आंवला इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली उत्तर प्रदेश