दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में बुधवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे घर के निर्माण कार्य के दौरान 35 वर्षीय वसीमा खातून विद्युत तार की चपेट में आ गई।
परिजनों के मुताबिक, घटना के समय वसीमा अपने निर्माणाधीन मकान की तराई कर रही थीं कि ऊपर से लटके कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गई । तारों पर जगह‑जगह टेपिंग लगी थी और तार कटे हुए बताए गए। तेज झटके से वसीमा जमीन पर गिरकर अचेत हो गई, जिससे घर में अफरा‑तफरी मच गई।
बताया गया है कि मौके पर उनकी बड़ी जेठानी मौजूद थीं जिन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व चालक गौतम ने वसीमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील के देख रेख में महिला का उपचार जारी है। डॉ. सुनील के अनुसार वसीमा की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनको आवश्यक उपचार जारी है।