बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधौली चौराहे के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें हाईवे किनारे खड़ी थी जिसके पास खड़े होकर दो युवक (राशिद और सारिक) उसकी मरम्मत कर रहे थे।तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार और CCTV फ़ुटेज में दिखने के अनुसार हाईवे के किनारे एक कार किसी कारणवश खड़ी थी। तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित सफेद कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया है। मीरगंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल