रिपोर्टर सुरेंद्र सिंह अलवर
राजस्थान।
अलवर क्षेत्र के Sariska Tiger Reserve के बफर क्षेत्र में बाघिन ST-19 के शावकों की मनमोहक अटखेलियाँ कैमरे में कैद हुईं।
पानी की ठंडी लहरों में खेलते शावकों का यह खूबसूरत दृश्य वन्यजीव प्रेमियों का दिल जीत रहा है।
भीषण गर्मी के बीच शावकों को पानी में मस्ती करते देख पर्यटक और स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए। सरिस्का में बाघों की बढ़ती संख्या और उनके स्वाभाविक व्यवहार की ये तस्वीरें वन्यजीव संरक्षण की सफलता की कहानी भी बयां कर रही हैं।
अलवर, राजस्थान