सिंगरौली मध्य प्रदेश
अवैध उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोज शाह की गाड़ी को जप्त कर नवानगर थाना में खड़ा कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायतों के बाद माइनिंग विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान संबंधित वाहन को पकड़ा गया। अधिकारियों ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
माइनिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
संवाददाता आशीष सोनी