सहारनपुर- बिहारी गढ़
थाना बिहारीगढ़ पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने बुग्गावाला तिराहे पर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। महिला आरक्षी ज्योति, आयुषी और निकिता ने महिलाओं व बालिकाओं को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी, झूठी अफवाहों, साइबर फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 112, 108 और 1098 की जानकारी देते हुए महिलाओं की समस्याएं सुनीं तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़