लोकेशन।बहराइच/चितौरा
बहराइच के विकास खंड चितौरा स्थित पंचायत भवन अहरौरा में 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीण जनता की एक्स-रे, ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर एवं बीएमआई की निःशुल्क जांच की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर एसटीएस रवि चंद शर्मा, एसटीएलएस एस.के. यादव, इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक विकास चंद्र सिंह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कुसुम कुमारी, एक्स-रे टेक्नीशियन ज्योति उपाध्याय, मनोज कुमार, आशा कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधान डॉ. श्याम कुमार का विशेष सहयोग रहा।
स्वस्थ गांव, स्वस्थ समाज की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण पहल।
ब्यूरो चीफ। संजय श्रीवास्तव
जिला बहराइच