रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को कांग्रेस के ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बबली पंडित ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रवीण व्यास, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विमल चंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारी और सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की आधारशिला होते हैं।
कांग्रेस नेता अमित भारद्वाज ने हाल ही में हुए उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया और पार्टी प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान को जनता का अच्छा समर्थन मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व सरपंच कमलचंद जाटव ने कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर खान ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और युवाओं का भविष्य लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक के बाद दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कस्बे में रैली निकाली। रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार अंकित गुप्ता को विभिन्न जनसमस्याओं और राष्ट्रीय मुद्दों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस गोविंदगढ़ बड़ौदा ब्लॉक अध्यक्ष रामहेत वर्मामौके पर समाजसेवी अनिल कुमार जैन भूतपूर्व सैनिक जयराम मीणा नगर पालिका अध्यक्ष दया किशन सैनी एडवोकेट अमित भारद्वाज सरदार हरजीत सिंह गुरविंदर सिंह मुबारिकपुर मांगेलाल वर्मा मंगल सिंह गणेश वर्मा मुकेश मीणा गोवर्धन शर्मा भुवनेश् साहू राजू मीणा चरण सिंह सुरेश गुर्जर गुलशन पटेल नौगांवा नगर पालिका अध्यक्ष समाजसेवी तुलसीराम सैनी वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल खंडेलवालजिला पार्षद प्रतिनिधि जोरमल चौधरी बाबोली इमरान खान शौकत खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुस्ताक खान निवाली फकरु खान इत्यादि कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में मौजूद थे
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान