केशव साहू जिला ब्यूरो
पिछले दिनों डोंगरगढ़ विकासखंड के ढारा संकुल के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढारा में संचालित आदर्श पब्लिक स्कूल द्वारा फर्जी यूडाईस कोड का गलत उपयोग करते हुए केंद्रित परीक्षा 2025-26 में फर्जी तरीके से कक्षा पांचवी में विद्यार्थियों को बैठाने का मामला प्रकाश में आया था। Beo डोंगरगढ़ द्वारा विभागीय जांच पूर्ण करते हुए जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। Deo प्रवास सिंह बघेल द्वारा मीडिया को उक्त जांच से अवगत करवाते हुए बताया कि ग्राम ढारा में संचालित आदर्श पब्लिक स्कूल को जिला शिक्षा विभाग द्वारा 2 वर्ष पूर्व मान्यता दी गई थी। मगर स्कूल प्रबंधन द्वारा आज दिनांक तक यूडाईस कोडप्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन संबंधित विभाग के समक्ष प्रस्तुत ही नहीं किया गया तथा विगत दो वर्षों से बिना यूडाईस कोड के स्कूल का संचालन किया जा रहा है रहा जो कि पूर्णतः नियम विरुद्ध है । जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए 2 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का समय दिया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा अपना पक्ष रखने के बाद ही शिक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही की बात कही जा रही है । वही दूसरी ओर इस पूरे मामले में विभागीय संलिप्तता से भी नहीं किया इनकार क्योंकि विगत 2 वर्षों से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के बिना सूचना प्रदान किये बगैर और बिना यूडाईस कोड के विगत 2 वर्षों से संचालित था यह एक गंभीर मुद्दा है ।