पिछोर से बड़ी खबर
नगर परिषद कार्यालय पिछोर के सामने कांग्रेस कमेटी पिछोर द्वारा चल रहे पांच दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई थी।
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता व मारपीट की गई।
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश का माहौल है और पुलिस-प्रशासन से दोषियों पर त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।