सहारनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी
नकुड़ पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम का डबल एक्शन, हत्या कांड में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, दूसरे को मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया। 01 जून को हुई महिला की गला रेतकर हत्या व कुंडल लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सलमान पुत्र सुलेमान एवं अंकुर गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से घटना से संबंधित लूटा गया सोने जैसा पीली धातु का कुंडल बरामद। साथ ही 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा, घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल बरामद। हत्या और लूट की वारदात के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। नकुड़ पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से मामले का सफल अनावरण, एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ हत्या, लूट, फायरिंग और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने बरामदगी के साथ दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। हत्या, लूट और पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े, नकुड़ पुलिस का बड़ा खुलासा
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़