पन्ना, मध्य प्रदेश।
पन्ना जिले के बृजपुर में एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां 8 साल के मासूम की तलैया में डूबने से मौत हो गई। यह इस परिवार का दूसरा बच्चा है जिसने ढाई महीने के भीतर दुनिया को अलविदा कहा।
परिजनों के अनुसार, बच्चा गांव के पास स्थित तलैया में गया था जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लगातार दो बच्चों की मौत से माता-पिता पूरी तरह टूट चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास कई खुली तलैयां हैं जो बारिश में खतरनाक हो जाती हैं। गरीब परिवार के बच्चों के लिए ये तलैया अक्सर जानलेवा साबित होती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी जगहों की तुरंत घेराबंदी की जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इंडियन टीवी संवाददाता मानस स्वास्थ्य की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश