दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के गोंडवाना भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष जनजाति प्रकोष्ठ रवि गोंड गोंड बड़कू ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर विकास के नाम पर प्राकृतिक जल, जंगल और जमीन को पूंजीपतियों को देने से नुकसान हो रहा है। रवि गोंड ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और छात्र पेपर लीक से परेशान है और सरकार इन जनमुद्दों पर पूरी तरह मौन है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने दलित और पिछड़े वर्गों के साथ खड़े होकर काम किया है।
मासिक बैठक में नरेन्द्र सिंह गोंड ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष जानकारी साझा की और कहा कि संगठन मजबूत कर 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनानी है। बैठक में जगदीश यादव, गौस मोहम्मद खान, कल्लन ख़ाँ, प्रेमसागर पांडेय, आशा रावत ,कौशल्या देवी ,सुशीला देवी, रवीना रानी सहित सभी सेक्टर व जोन प्रभारी, विधानसभा के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।