आंवला बरेली
विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर आज दिनांक 5 जून 2026 को आंवला रेंज के अंतर्गत राम नगर सेक्शन में आने वाली जगतीरा ग्राम समाज की भूमि पर एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राम नगर श्री मित्र पाल सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस बेहद महत्वपूर्ण मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग की टीम ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी (SDM) आंवला विदुषी सिंह, तहसीलदार आंवला श्री बृजेश कुमार वर्मा और उपक्षेत्रीय वनाधिकारी आंवला श्री अवनेश गंगवार उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के इस संकल्प में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री श्री अविनाश मौर्य, जगीरी के ग्राम प्रधान, गुलरगांव के ग्राम प्रधान, महमूदपुर के ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
वन विभाग की टीम ने संभाली व्यवस्था
पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से अमित कुमार राना, अजय गंगवार, नितिन कुमार, राम सरन वन दरोगा (व० द०) और महेश चन्द आदि लोग मुस्तैद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने और प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला जिला बरेली