आंवला।
आंवला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनौना धाम पर चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी ने एक श्रद्धालु का मोबाइल और नगदी चुराई थी। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह घटना तब हुई, जब रामपुर के थाना टांडा अंतर्गत लाडपुर निवासी अजय सिंह अपनी पत्नी के साथ मनौना धाम दर्शन करने आए थे। वे एक दुकान में विश्राम कर रहे थे, तभी एक युवक ने उनका ओप्पो मोबाइल फोन और 640 रुपये चुरा लिए।
चोरी का संदेह होने पर दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपी की पहचान हुई। पीड़ित अजय सिंह ने स्थानीय दुकानदारों और लोगों की मदद से आरोपी सतेन्द्र को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव ने आरोपी सतेन्द्र से सख्ती से पूछताछ की और उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल और नगदी शत-प्रतिशत बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी सतेन्द्र एक शातिर अपराधी है और उस पर पहले भी दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला जिला बरेली