सहारनपुर
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह सहारनपुर के निर्देशन मे चोरी, लूट, डकैती, वाहन चोरी, छिनैती, आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त व चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व मे थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग गस्त के दौरान दो शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण 01.रोहित पुत्र सतीश कुमार निवासी दतौली सुल्तानपुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर 02.संदीप पुत्र समेरचंद निवसी दतौली सुल्तानपुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को बाबा लालदास बाडे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्ज़े से 01 प्लेटिना मोटर साइकिल फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया जिसे शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे, 01 उप निरीक्षक पंकज मिश्रा, 02.संजय शर्मा, 03 हेड कांस्टेबल 848 कपिल कुमार, 04. कांस्टेबल 1570 रवि कुमार थाना मण्डी सहारनपुर तैनात रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़