बारिपदा
बारिपदा कलाकार परिवार के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय नाट्य महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हो गया। महोत्सव के दौरान प्रत्येक शाम प्रस्तुत किए गए उच्चस्तरीय नाटकों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।महोत्सव के दौरान जहां नाटककारों और निर्देशकों को मंच पर सम्मानित किया गया, वहीं समापन अवसर पर स्थानीय स्टेडियम के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में महोत्सव में भाग लेने वाली सभी नाट्य संस्थाओं के कुल 68 अभिनेता एवं अभिनेत्रियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही सभी नाटकों के मंच प्रबंधकों तथा प्रतिदिन कार्यक्रम के संचालन में सहयोग करने वाले कलाकार परिवार के सबसे युवा सदस्य आयुष कुमार गिरी को भी विशेष रूप से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।सम्मान समारोह की अध्यक्षता बारिपदा कलाकार परिवार के अध्यक्ष संतोष महांति ने की। इस अवसर पर संगठन के सचिव असित कुमार गिरी, वरिष्ठ सलाहकार एवं प्रख्यात अभिनेता-निर्देशक चिन्मय दास पटनायक, उपाध्यक्ष अन्नदा शंकर दास तथा डॉ. प्रकाश चंद्र दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कलाकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ रंगमंच और नाट्य संस्कृति को जीवित रखने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नाटक समाज को जागरूक करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है।वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि इस महोत्सव में कई युवा अभिनेता और अभिनेत्रियों ने पहली बार मंच पर कदम रखा और अपने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का संचालन सह-सचिव ज्ञानरंजन पंडा ने किया।
रिपोर्ट: हिमांशु प्रहराज, मयूरभंज।