आंंवला बरेली
आंवला कैम्प कार्यालय पर रविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनता दर्शन कार्यक्रम लगाया । इस दौरान उन्होने जनता की समस्याओं को सुना। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए लोगों की समस्याओं की जनसुनवाई भी की और उन्होने इस अवसर पर सभी को आश्वस्त किया कि आपकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जायेगा।
मंत्री ने साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान हेतु निर्देशित किया और उन्होने कहा कि सभी अधिकारी गण जिले की जनसुनवाई दिवस पर जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर करें।
इस दौरान मंत्री के साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला जिला बरेली