दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम कटौधी में आज सुबह लगभग 11 बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है ।
पुलिस के अनुसार,आज सुबह लगभग 11:00 बजे ग्राम प्रधान शोभनाथ ने सूचना दी कि कटौधी रेलवे लाइन के किनारे एक युवक ट्रेन से गिरकर मृत अवस्था में पाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव रेलवे पटरी के किनारे पड़ा मिला है और मौके पर किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं पाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी के मर्चरी हाउस भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम और पहचान हेतु शव का रख-रखाव मर्चरी हाउस में किया गया है। एसएसआई ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष अनुमानित है। शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय स्तर पर और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ तथा आवश्यक पहचान संबंधी प्रयास जारी हैं।
मृत्यु की सही पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी।
एसएसआई दुद्धी ने जागरूक नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस कथित मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो जल्द से जल्द नजदीकी थाने या प्रशासन को सूचित करें।