लोकेशन पन्ना
जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम उड़की में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ जिसमे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार, सरिया से लदे एक ऑटो और मोटर साइकिल के बीच हुई इस भीषण त्रिकोणीय भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
एंकर-पन्ना जिले के बृजपुर में से इस वक्त की बड़ी खबर… बृजपुर थाना क्षेत्र के उड़की गांव में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि बोलेरो और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अचानक सड़क पर आए ट्रैक्टर के कारण यह त्रिकोणीय दुर्घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।”