सहारनपुर- बिहारी गढ़
बिहारीगढ़ पुलिस का रोद्र रूप सामने आया जिस कारण कारोबारी में हड़कंप मच गया । सोमवार को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर क्षेत्र से एक डंपर तथा एक ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन में पकड़े गए डंपर जिसका नंबर यूके 07 CB47 86 पाया गया तथा महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली का नंबर यूके 07 CD 0154 पाया गया है जिनको कानूनी कार्रवाई करने के लिए धारा 207 एमवी मे पकड़ा गया है तथा संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के लिए भेज दिया गया है।
अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र नागर, उप निरीक्षक संजीव यादव, कांस्टेबल विक्रांत यादव, अंकित तोमर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़