सहारनपुर
खतौली के आल इंडिया मुशायरा में एक शाम राष्ट्र के नाम में पार्षद मंसूर बदर ने सहारनपुर का मान बढ़ाया आयोजकों ने उनकी उर्दू अदब की ख़िदमात और गंगा जमनी तहज़ीब को बढ़ावा देने के लिए “फखरे सहारनपुर” के अवॉर्ड से नवाज़ा गया उनको ये अवॉर्ड सरधना विधायक अतुल प्रधान ने दिया अतुल प्रधान ने पार्षद मंसूर बदर को अपना भाई अपना पार्टी का बताते हुए कहा कि समाज में मंसूर बदर जैसे लोगों की सख्त जरूरत है पार्षद मंसूर बदर ने आयोजकगण शायर अमजद आतिश और नवेद सिद्दीकी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी को ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए और वो और उनका परिवार लोगो के लिए जीते मरते है जिसका सिला अल्लाह देता है मुशायरा में आम लोगों को आवाज़ और हिंदुस्तान के मशहूर शायर बिलाल सहारनपुरी ने भी अपने कलाम से लोगो का दिल जीता और उन्होंने पार्षद मंसूर बदर की ख़िदमात का जिक्र किया मुशायरा संयोजक शायर अमजद आतिश ने भी एक से बढ़कर एक शेर और गीत सुनाये अंतराष्ट्रीय शायर हाशिम फिरोज़बादी,खुर्शीद हैदर, आदिल रशीद और मुशायरा निज़ामत के सुल्तान नदीम फरूख और दीगर शायरों ने ऐसा समा बांधा कि पता नहीं चला कि कब सुबह हुई मुशायरा संयोजक अमजद आतिश ने सभी का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर उस्मान मलिक,जावेद मलिक, कमाल मलिक,अविनाश शर्मा सहित जिम्मेदार लोग मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़