लोकेशन जनपद अमरौहा के थाना रहरा क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरौहा के थाना रहरा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक गांव में आठ वर्ष की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जहां पीड़ित के परिजनों ने थाना रहरा पर अपनी शिकायत दर्ज कराई दुष्कर्म की घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव द्वारा तत्काल मोके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और पीड़ित के परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गई थाना रहरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध मात्र 8 के भीतर घंटे कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपी के अवैध निर्माण घर को बुलडोजर से धुवस्त कराया
आपको बता दें कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की गई है
थाना रहरा जनपद अमरोहा में नामजद अभियुक्त के घर की *राजस्व विभाग द्वारा जांच एवं नपाई कराई गई, जिसमें अभियुक्त द्वारा किया गया जो निर्माण अवैध पाया गया उसको प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को बुल्डोजर द्वारा ध्वस्त कराया गया
जनपद अमरोहा पुलिस स्पष्ट करती है कि महिलाओं, बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है जनपद पुलिस द्वारा प्रकरण को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा